2 सितंबर 2026:
हलछठ का पर्व आज बुधवार मनाया जाएगा। इस मौके पर पुत्रवती माताएं संतान की लंबी उम्र, आयुष्य, आरोग्य के लिए व्रत रखेंगी और पूजा, अर्चना करेगी। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के भ्राता बलराम की जयंती भी मनाई जाएगी। इस अवसर पर किसानों द्वारा हल की विधिवत पूजा की जाएगी। नागर धाकड़ समाज द्वारा आराध्य देव भगवान धरणीधर जयंती के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्व की खास परंपरा के अनुसार इस दिन
हल से उत्पन्न अथवा हल से जोती गई भूमि की उपज का सेवन नहीं किया जाता।
हलछठ के मौके पर शहर में अनेक स्थानों पर महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से एकत्रित होकर पूजा, अर्चना की जाएगी। इस मौके पर सुबह महिलाएं महुआ के पेड़ की डाली से दातून कर पवित्र का संकल्प लेगी। दोपहर में पलाश, बेर, गूलर आदि पेड़ों की टहनियों और कांस के फूल सजाकर गणेश, गौरी और हलषष्ठी देवी की आराधना करेंगी। पर्व को लेकर शहर में मंगलवार को जगह-जगह पूजन सामग्री की दुकानें लगी रहीं।
धाकड़ नगर सांस्कृतिक समिति की ओर से शिवाजी नगर स्थित छात्रावास में आज दोपहर 3:00 से एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है समिति के रमेश नगर ने बताया कि इस मौके पर कृषि के देवता भगवान धरणीधर से किसानों के लिए सुख समृद्धि खुशहाली की कामना भी की जाएगी।


Leave a Reply