9 जुलाई 2026: गुरुवार:
मध्य प्रदेश /भोपाल/
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर रवीन्द्र भवन में आज 9 जुलाई गुरुवार शाम को कार्यक्रम होगा। विश्व रंग फाउंडेशन के जरिए शाम 7 बजे होने वाले आयोजन में प्रस्तुतियां होगी। यह ‘शब्द, स्वर और दृश्य में जीवंत होता देशराग’ की थीम पर आधारित है। इस प्रस्तुति में कथक नृत्य अकादमी, भोपाल के कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में विनय उपाध्याय के वाचक स्वर और संतोष कौशिक व उमेश तरकसवार का संगीत मुख्य आकर्षण होंगे। यहां देशप्रेम और पत्रकारिता के इतिहास को समेटे हुए कार्यक्रम होना है। जिसमें कला और साहित्य जगह से जुड़े प्रेमी शामिल होंगे।


Leave a Reply