16 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश भोपाल:
ऑनलाइन पोर्टल शुरू न होने से बैंकों में चार गुना भीड़ अधिक:
अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के पहले ही दिन राजधानी में व्यवस्था चरमराती नजर आई । ऑनलाइन पोर्टल शुरू न होने से हजारों श्रद्धालुओं ने बैंकों की ओर रुख किया। जिसके कारण टीटीनगर स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक आफ इंडिया में क्षमता से चार गुना ज्यादा भीड़ उमड पड़ी । स्थिति यह रही कि करीब 1000 श्रद्धालु लाइन में लगे रहे।  सीमित कोटे के चलते सिर्फ 250 लोगों का ही रजिस्ट्रेशन हो सका। सैकड़ो लोग घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटे ।

सुबह से ही लाइन में लगे श्रद्धालु:
रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक पहुंचे श्रद्धालु ऑन के कारण बैंकों में दिनभर अपना तफरी का माहौल रहा।
सुबह 11:00 से ही लाइन में लगे लोगों में अचानक धक्का मुक्की हुई।  इस दौरान कुछ लोग गिर भी गए।  यह देखकर बैंक वालों ने पुलिस बुलाई । मौके पर
पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला । सबसे ज्यादा भीड़ जम्मू एंड कश्मीर बैंक में देखने को मिली। सुबह 8:00 बजे से ही 400 से ज्यादा लोग पहुंच गए थे । जबकि बैंक का दैनिक कोटा महज 50 रजिस्ट्रेशन का था । श्रद्धालु दिनभर अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के चालू होने का इंतजार करते रहे । तकनीकी खाने के कारण शाम 7:00 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो पाया।
अमरनाथ की 57 दिनों की यात्रा की 3 जुलाई से हो रही है शुरुआत:

इस वर्ष अमरनाथ धाम यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी।  जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
रजिस्ट्रेशन के पहले दिन शुरुआती तिथियां और बालटाल और पहलगाम मार्ग से जाने के लिए श्रद्धालुओं ने प्राथमिकता दी। मध्य प्रदेश से हर वर्ष 40 से 45 हजार श्रद्धालु अमरनाथ के लिए यात्रा करते हैं। फिलहाल बैंकों में सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक कोटे के आधार पर ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जाती है।

श्रद्धालुओं का मानना है कि पहले रजिस्ट्रेशन करने वालों को यात्रा के शुरुआती दिनों में ही मौका मिल जाता है।  देर से रजिस्ट्रेशन करने पर नंबर काफी बाद में आता है। देर से नंबर आने पर कई बार बरसात और बढ़ती गर्मी के बीच यात्रा करना कठिन हो जाता है।  जिससे बाबा के दर्शन करना भी मुश्किल हो जाता है । इस वजह से पहले ही दिन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी और लोग रजिस्ट्रेशन करने के लिए काफी उत्साहित भी नजर आए।

ऐसे श्रद्धालु जो बैंक नहीं जा पा रहे हैं वह 5 से 30 व्यक्तियों के समूह में डाक के जरिए ग्रुप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं । इसके लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क और अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के साथ डिमांड ड्राफ्ट अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भेजना होगा।