7 सितंबर 2026:
देश दुनिया/ अमेरिका/

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कल रविवार को भीषण हादसा हो गया । इसमें पांच लोगों की आग लगने से मौत हो गई।  वहीं पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं । यहां अमेजन प्राइम एयर का एक कार्गो विमान रनवे से आगे निकल गया।  जो कई गाड़ियों से टकराने के बाद एयरपोर्ट में आग लग गई।
इस हादसे के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी रनवे और टैक्सी वे बंद कर दिए और जमीन पर विमान की आवाजाही रोक दी गई।  इससे व्यस्त मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार प्राइम और की फ्लाइट 7598 कल रविवार को स्थानीय समय के अनुसार करीब दोपहर 2:00 बजे एयरपोर्ट के तिरछे रनवे से आगे निकल गई । विमान एयरपोर्ट के उत्तर पश्चिमी छोर पर कई गाड़ियों से टकराने के बाद रुक गया।  इसके बाद एयरपोर्ट पर जबरदस्त आग लग गई।
इस हादसे के बाद बड़े पैमाने पर इमरजेंसी कार्रवाई की गई।  विमान में लगी आग और ईंधन के रिसाव को संभालने के लिए कई टीमें मौके पर पहुंची। अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर ने एयरपोर्ट पर फुल ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया।  जिससे कई घंटे तक उड़ाने रोक दी गई।  इस वजह से एयरपोर्ट पर विमान के संचालन में बाधा आई और उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई। अमेरिकी संघीय विमान प्रशासन ने घटना की जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं।  हादसे के कारणों और विमान के रनवे से आगे निकलने की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Share