21 जुलाई 2026:

मंगलवार :नई दिल्ली

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और गहरा हो गया है l अमेरिका द्वारा लगातार नौवे दिन ,ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हवाई हमले किए जाने के बाद ईरान ने जवाबी कार्यवाही करते हुए hormuz जल डमरू मध्य में दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया और मिसाइल दागी l इस घटनाक्रम के बाद जॉर्डन समेत कई खाड़ी देशों ने अपनी वायु सुरक्षा प्रणाली को ऐक्टिव कर दिया है l रिपोर्ट के अनुसार इजरायल ने भी चेतावनी जारी करते हुए यह कहा है, कि जॉर्डन की दिशा में दागी गई मिसाइल या उनका मलबा उसके क्षेत्र तक पहुंच सकता है l इससे आशंका जताई जा रही है कि इसराइल भी एक बार फिर इस संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभा सकता है l

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक हाल के हवाई हमले का उद्देश्य ईरान की उन सैनिक क्षमताओं को कमजोर करना था जिनका उपयोग हार्मोज जल डमरू मध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों और समुद्री मार्गों को निशाना बनाने में किया जा सकता है 

17 अमेरिकी सैनिकों की मौत

अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि 18 जुलाई को उत्तरी इराक में एक अन्य अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई l बताया गया कि ड्रोन विस्फोट के दौरान की जांच के दौरान यह गंभीर रूप से घायल हुआ था l इससे पहले 17 जुलाई को जॉर्डन में हुए हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत और एक सैनिक के लापता होने के पुष्टि की गई थी l मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी से अब तक इस क्षेत्र में 17 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है l

जॉर्डन इसराइल और खाड़ी देशों ने अपनी सुरक्षा बढ़ाई

जॉर्डन की सेना ने जानकारी दी कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरानी मिसाइल को बीच रास्ते में ही रोक दिया और किसी प्रकार के नुकसान की सूचना फिलहाल नहीं है l जॉर्डन सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है l वही इजरायली सेना ने कहा है कि कुछ मिसाइल उसके हवाई क्षेत्र के करीब पहुंच सकती है इसी कारण बहरीन और अन्य खाड़ी देशों ने भी संभावित खतरे को देखते हुए अपनी सुरक्षा और वायु सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है l

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोरियो एंटोनियो गुटेरेस ने संघर्ष के बीच नागरिकों और आवश्यक बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों पर चिंता जाहिर की है l उन्होंने युद्ध में शामिल सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव को कम करने की दिशा में कदम उठाने के लिए अपील की है l

Share