अमेरिकी H-1 B वीजा में हो रही देरी पर भारतीय हो रहे परेशान:

khabar pradhan

संवाददाता

16 January 2026

अपडेटेड: 12:44 PM 0thGMT+0530

अमेरिकी H-1 B वीजा में हो रही देरी पर भारतीय हो रहे परेशान:

अमेरिकी H-1 B वीजा में देरी से भारतीय हो रहे परेशान :
टैरिफ से ज्यादा खतरा भारतीयों को नौकरी का:

अमेरिका के H1B वीजा धारक भारतीयों के सामने नौकरी का सबसे बड़ा संकट सामने आ चुका है ‌ । इन भारतीयों को ट्रंप के टैरिफ से ज्यादा अब अपनी नौकरी पर संकट नजर आ रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अभी भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है। जिसकी वजह से बहुत सारी समस्याएं भारतीयों को हो रही हैं । लेकिन ट्रंप के H-1B वीजा के कारण उन्हें और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जिससे उनकी नौकरी का जाना ,सैलरी घटना और भारत में टैक्स देना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वीजा की देरी से भारतीय हो रहे परेशान:

जो भारतीय अमेरिका में जॉब कर रहे हैं और भारत आए हुए हैं, उनके वीजा स्टेपिंग में देरी हो रही है। जिससे उनकी जॉब को खतरा है। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की ओर से सभी वीजा धारकों की सोशल मीडिया एक्टिविटीज की गहराई से जांच की जा रही है। जिससे उनकी वीजा स्टेपिंग में देरी हो रही है और इस कारण अमेरिका से भारत आए भारतीयों के सामने बहुत बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है । ऐसे लोग भारत में ही फंसे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार वीजा इंटरव्यू की तारीख मार्च ,अप्रैल या उसके बाद की कर दी गई है। जो लोग छोटी कंपनियों में या स्टार्टअप में काम कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा दिक्कत हो रही है। ज्यादा समय तक भारत में रहने से ऐसे लोग यहां भी आयकर के दायरे में आ सकते हैं।
ऐसे लोग टैक्स से जुड़े मामले को समझने के लिए वकीलों और कंसलटिंग फर्मों के संपर्क में बने हुए हैं। कुछ कंपनियां अमेरिकी दूतावास से भी संपर्क कर रही हैं, जिससे उनका वीजा इंटरव्यू जल्दी लेने की सिफारिश कर सकें। एक रिपोर्ट के अनुसार एक वित्तीय वर्ष में H1B वीजा धारी यदि 182 दिन या उससे ज्यादा भारत में रहता है तो वह इनकम टैक्स के दायरे में आ जाता है।

कुछ ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जहां अमेरिकी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अल्टीमेटम दे रखा है, कि वे अपनी पैड लीव खत्म होने के बाद वापस काम पर आए या फिर टर्मिनेशन के लिए तैयार रहे।
इस वजह से कर्मचारियों ने टर्मिनेशन से बचने के लिए वकीलों की मदद लेना शुरू कर दिया है।

टिप्पणियां (0)