Share

24 June 2026

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दिया हैl गत मंगलवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को यह रिपोर्ट सौंपी गई है l 21 पन्नों की इस जांच रिपोर्ट में एसआईटी ने जिम्मेदारों पर सवाल उठाने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने, ट्रस्ट का पुनर्गठन करने और किसी वरिष्ठ अधिकारी को मंदिर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने की सिफारिश की है l
SIT की अब तक की जांच में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा, व्यवस्थापक गोपाल राव व्यवस्था से जुड़े रामाशंकर यादव सहित कुल 14 लोगों पर असर हो सकता है l
SIT की इस जांच में अयोध्या राम मंदिर में कैश चोरी के अलावा भक्तों द्वारा दिए गए स्वर्ण आभूषणों के भी गायब होने की रिपोर्ट है l चढ़ावे की गणना से जुड़े कर्मचारियों की भर्ती उनकी निगरानी व्यवस्था में खामियां, ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारी ,बैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाया गया है l
राम मंदिर में इस मामले में 150 लोगों से पूछताछ की गई है जिसके आधार पर रिपोर्ट बनाई गई है l
पिछले 5 वर्षों के चढ़ने का ऑडिट करने का भी सुझाव दिया गया है l मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति और गणना की प्रक्रिया में भी कुछ गडबड़ी की आशंका है l इस चोरी में 25- 30 लोगों की सीधी भूमिका सामने नजर आ रही हैl बिना तलाशी के मंदिर कर्मियों की आवाजाही के ऊपर भी एसआईटी ने सवाल उठाया है l


Share