23 अप्रैल 2026 आईपीएल मैच:
इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 19 में 23 अप्रैल का दिन बहुत ही खास होने वाला है।
आज एक ऐसा मैच खेला जाएगा जिसे लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे आज इस डेट टूर्नामेंट की सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी टीम में मैदान में है। आज का मैच बेहद रोचक और सभी मुकाबले में भारी पड़ने वाला मैच होगा।
आईपीएल 2026 में आज का महा मुकाबला में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होने वाला है यह मुकाबला मुंबई में ही होगा जो दोनों ही टीमों के लिए बेहद रोमांचक है।
आपको बता दें कि इस मैच में सबसे ज्यादा पांच पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम दोनों टीमों ने किया है। यह मैच बेहद रोमांचक है क्योंकि दो सबसे बड़ी टीमें आमने-सामने है।
आज का मैच मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा जिसमें मुंबई इंडियन एस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होगा।
आपको पता दे कि आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस ने 6 मैच खेले हैं । जिसमें से दो माचो में सफलता मिली है इस तरह इस समय मुंबई की टीम चार अंकों के साथ आईपीएल अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 6 मैचों में दो मुकाबले में जीत हासिल की है और उनके भी चार अंक है। यदि रन रेट की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में मुंबई से एक स्थान नीचे यानी आठवीं पायदान पर है।
मुंबई की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा मौका देती है यानी ज्यादा रन बनाने वाली पिच है । ऐसे में आज एक बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है।
इस मैच में एमएस धोनी की वापसी भी हो रही है क्योंकि वे पूरी तरह फिट हो चुके हैं। वे अपनी टीम की ट्रेनिंग किट में नजर भी आए थे और बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए भी देखे गए थे। हालांकि आज खेले जाने वाले मैच के लिए अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धता को लेकर टीम के गेंदबाज कोच एरिक सिमंस ने कहा कि अंतिम फैसला मेडिकल टीम पर निर्भर करेगा।


Leave a Reply