20 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
विराट और रोहित की हुई वापसी– पंत को मिला झटका- टीम में युवा खिलाड़ियों को मिला मौका:
भारत में आईपीएल की धूम के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है ।दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच और तीन वन डे मैच की सीरीज खेली जाएगी।
भारतीय चयन समिति की बैठक 19 मई को हुई:
19 मई को गुवाहाटी में भारतीय चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीमों का चयन किया गया।आपको बता दें कि टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में और वनडे सीरीज 14 जून से शुरू हो रही है।
2018 के बाद यह पहला मौका है जब अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। इसके पहले भारत अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट खेला गया था, जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था। उस समय भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन से हराया था। इसलिए अफगानिस्तान के सामने भारतीय टीम का घरेलू परिस्थितियों में खेलना एक बड़ी चुनौती होगी।
इस वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी की गई है । दोनों अनुभवी बल्लेबाज हैं जो इंग्लैंड दौरे से पहले शामिल किए गए हैं। विकेटकीपर ऋषभ पंत को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। क्योंकि पंत से टेस्ट टीम की उप कप्तानी वापस ली गई है और उनकी जगह अब केएल राहुल को यह जिम्मेदारी दी गई है। पंत को वनडे टीम से पूरी तरह बाहर रखा गया है। वनडे फॉर्मेट में उप कप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर पर रहेगा।
शुभ्मन गिल की अगवाई में टीम एक टेस्ट और तीन वनडे खेलेगी।
जसप्रीत बुमराह की बात करें तो अफगानिस्तान दौरे के दौरान उन्हें आराम दिया गया है । इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए उनके वर्कलोड को कम करने की कोशिश की गई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई है।
इस बार आईपीएल 2026 और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।
जिसमें मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है । गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे दोनों को टीम में जगह दी गई है। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को ODI टीम में शामिल किया गया है। रविंद्र जडेजा आईपीएल के अंतिम चरण में मामूली चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। तेज गेंदबाज कृष्णा का नाम भी शामिल है। जो पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं ।इसके अलावा वनडे टीम में ईशान किशन को बतौर बैकअप विकेटकीपर चुना गया है। ईशान ने आखिरी वनडे अक्टूबर 2023 में खेला था। यानी 3 साल बाद ईशान की वापसी हो रही है।
आईए जाने भारतीय टीम में टेस्ट मैच के लिए घोषित स्क्वाॅल्ड:
शुभ्मन गिल ( कप्तान )
यशस्वी जायसवाल
के एल राहुल (उप कप्तान )
सुदर्शन
ऋषभ पंत( विकेटकीपर)
देवदत्त पडिक्कल
सुंदर
कुलदीप यादव
मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा
गुरनूर बराड़
मानव सुथार
हर्ष दुबे
ध्रुव जुरेल
वनडे टीम के लिए घोषित स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान)
रोहित शर्मा
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल
इशान किशन
हार्दिक पांड्या
नीतीश रेड्डी
वाशिंगटन सुंदर
कुलदीप यादव
हर्षदीप सिंह
प्रसिद्ध कृष्णा
प्रिंस यादव
गुरनूर बराड़
हर्ष दुबे
टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल:
इसमें टेस्ट मैच एकमात्र ही होगा जो 6 से 10 जून न्यू चंडीगढ़ में होगा।
पहला वनडे –14 जून (धर्मशाला)
दूसरा वनडे– 17 जून (लखनऊ )
तीसरा वनडे –20 जून (चेन्नई)
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक केवल एक ही टेस्ट मैच खेला गया है। 2018 में बेंगलुरु में हुए उस मुकाबले में भारत ने दो दिन में ही जीत हासिल कर ली थी । यह जीत अत्यधिक शानदार रही जिसमें दो दिन में ही एक पारी और 262 रन से जीत हासिल की थी।


Leave a Reply