15 अगस्त 2026:
देश दुनिया /इंडोनेशिया:
इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद कई इलाकों में अफ़रा-तफ़री मच गई । शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अब तक दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई है । जबकि कई लोग घायल हैं। इन इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी हुई है। प्रशासन ने लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। सोशल मीडिया वीडियो में कई इमारतें क्षतिग्रस्त दिख रही है । कई लोग घरों और इमारतों से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं और कई सरकारी इमारत को नुकसान पहुंचा । अमेरिकी भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप सुबह करीब 6:00 बजे आया। इसका केंद्र एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर दूर था। भूकंप समुद्र के नीचे करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। प्रशासन ने लोगों से समुद्र तट और नदी किनारो से दूर रहने की अपील की है ।
इंडोनेशिया में आज सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में अफरा तफरी:


Leave a Reply