Share

5 जून 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश/इंदौर/

इंदौर के एक बेहद व्यस्त कमर्शियल इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग की गगन चुंबी लपटों और धुएं के काले गुबार ने पूरे शोरूम को अपनी आगोश में ले लिया।  जिससे आसपास के बाजार में भगदड़ और हाहाकार मच गया। शोरूम के अंदर करोड़ों रुपए का माल स्टॉक होने के कारण आग ने कम समय में ही बेहद विकराल रूप धारण कर लिया।

दिल्ली में आग लगने की घटना जैसी ही हुई ये घटना:

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने की यह घटना दिल्ली में लगी हुई घटना की तरह ही हुई, जिसमें 21 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आग लगने की कई खामियां लापरवाहियां सामने आती जा रही है।
आज इंदौर में सुबह-सुबह इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। यह शोरूम ग्राउंड फ्लोर पर है और ऊपर 20 लोग फ्लैट्स में रहते थे।
आग लगने की घटना के बाद जैसे ही धुआं उठने लगा ,लोगों की बेचैनी बढ़ गई।
इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम  में भीषण आग लगने से सभी वाहन जलकर खाक हो गए । शोरूम के ऊपर मंजिल पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
आग लगने की यह घटना सुबह तड़के की है ,जब लोग अपने फ्लैट्स में सो रहे थे। जैसे ही आग लगने की भनक लगी, लोगों को घबराहट हुई और धुएं की वजह से बेचैनी होने लगी।  करीब आधे घंटे के अंतराल से फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और नीचे से आग बुझाने की कोशिश की गई।  किंतु ऊपर लोग फंसे हुए थे । इस बीच पड़ोस के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए लोगों को छत की ओर आने के लिए कहा ।
और सीढ़ियों को जोड़कर लोगों को बाहर निकाला।
पिछले कुछ दिनों से आग लगने की कई घटनाएं आ रही है सामने:
पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण कई इलाकों में आग से जुड़ी हुई कई खबरें सामने आती जा रही हैं । दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में कई अलग-अलग घटनाओं में भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आई है।

जिसमें नोएडा 75 एक रिहायशी सोसाइटी आइवी काउंटी में भीषण आग लगी । यह आग लगने की घटना इमारत की 12वीं मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया । आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
इसी बीच नोएडा के सेक्टर 75 के पास ही करीब सेक्टर 52 के शताब्दी बिहार के एक पेइंग गेस्ट में भी आग लगने की खबर मिली है । इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट है और ऊपर की मंज़िलों पर PG  यानी पेइंग गेस्ट के तौर पर कार्य होता है।  इधर भी आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है । किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।


Share