Share


9 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ इंदौर/
इंदौर देवास एबी रोड पर चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की तुरंत कार्रवाई से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं । जिससे बड़े जनहानि के नुकसान से बचा लिया गया।
यह बड़ी खबर इंदौर से आ रही है। जहां इंदौर देवास एबी रोड पर शिप्रा थाने के सामने एक चलती बस में भीषण आग लग गई । आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। लोग  जान बचाने के लिए बस से निकलने लगे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गये।  है और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए है और फिलहाल आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।


Share