4 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश /इंदौर/
इंदौर नगर निगम की भाजपा परिषद ने अपना चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है । अब करीब एक साल बाद नगर निगम चुनाव होने हैं । इस दौरान परिषद ने कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए, लेकिन शहर की कई मूलभूत समस्याएं अब भी बनी हुई हैं ।
चार साल में सफाई व्यवस्था बरकरार रही, लेकिन गंदे पानी, जल संकट और खराब सड़कों को लेकर लोगों की शिकायतें जारी रहीं । पिछले साल भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से 35 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जबकि 1500 से अधिक लोग बीमार पड़े। वहीं इस साल गर्मी में पानी की कमी के कारण निगम को 500 से ज्यादा टैंकर चलाने पड़े । दूसरी ओर, 300 करोड़ रुपये का सोलर प्लांट शुरू हुआ, जिससे हर महीने करीब 5 करोड़ रुपये की बिजली बचत हो रही है।  नर्मदा के चौथे चरण, मास्टर प्लान की 23 सड़कों और हुकुमचंद मिल परियोजना पर भी काम शुरू हुआ । हालांकि नेहरू स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एमआर-4 सड़क और नगर निगम की नई वेबसाइट जैसे कई अहम प्रोजेक्ट अब भी अधूरे हैं ।

Share