Share


24 जून 2026 :
मध्य प्रदेश/ इंदौर/
अग्निकांड की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है । लोगों की लापरवाही चरम पर है। आये दिन कहीं ना कहीं गंभीर हादसे हो रहे हैं। फिर भी लोग इन हादसों से सबक नहीं ले रहे। इंदौर में भीषण अग्निकांड की घटनाओं के बाद  इंदौर के जिला प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही से फिर एक बड़ा हादसा हो गया।
दरअसल इंदौर के विजयनगर में वाटर रिचार्जिंग पिट की ड्रिलिंग चल रही थी इसी दौरान गैस पाइपलाइन में धमाके के साथ भीषण आग लग गई ।
अचानक से एक बड़ा धमाका हुआ और मौके पर अफरातफरी मच गई।
कल मंगलवार दोपहर 3:30 बजे विजयनगर के सुमन नगर में अवंतिका गैस की 125 मिमी की हाई प्रेशर पाइपलाइन बिछी हुई है, यहां ड्रिलिंग होने से पाइपलाइन फट गई और भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची । फायर ब्रिगेड ने करीब 400 लीटर फोम और पानी का उपयोग करके आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब पांच लोग घायल हो गए ‌ जिसमें एक महिला सहित करीब दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है । सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय पार्षद द्वारा एक बोरिंग कराई जा रही थी और सबसे गंभीर बात यह है कि जिस जगह यह बोरिंग कराई जा रही थी उसके नीचे ही अवंतिका गैस की पाइपलाइन भी बिछी हुई थी।  बोरिंग करने से अवंतिका गैस लाइन में लीकेज हो गया और बड़ा धमाका के साथ आग लग गई।
इस घटना के समय एक महिला स्कूटी पर  वहां से गुजर रही थी,उस महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । जबकि तीन लोगों को मामूली चोंटे आई हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है।  इंदौर के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share