3 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश/ इंदौर/
इंदौर में परदेशीपुरा ITI में सोमवार को युवा संगम रोजगार मेला आयोजित हुआ । जिला रोजगार कार्यालय की ओर से लगाए गए इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया । मेले में कई बड़ी कंपनियों ने भाग लिया और 650 से ज्यादा पदों के लिए युवाओं का चयन किया गया । इनमें बैक ऑफिस, सेल्स, कस्टमर सपोर्ट, वीडियो एडिटर, लॉजिस्टिक्स, fitter, Turner, Machinist, पैकिंग और स्टिचिंग जैसे कई पद शामिल रहे। इस रोजगार मेले में 18 से 35 साल तक के युवाओं ने हिस्सा लिया । इसमें 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, आईटीआई, डिप्लोमा और बी.फार्मा तक की योग्यता वाले युवाओं को मौका दिया गया। मेले में नौकरी के साथ-साथ युवाओं को अपना काम शुरू करने के लिए लोन और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई । अधिकारियों ने बताया कि ऐसे रोजगार मेले लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि इंदौर के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।


Leave a Reply