11 सितंबर 2026:
देश दुनिया/ इटली/
इटली से इस वक्त की सबसे डरावनी और दिल को हिला देने वाली प्राकृतिक आपदा सामने आ रही है।
दरअसल इटली के टस्कनी और लिगुरियन तट पर सिर्फ 12 घंटे के भीतर 63 हजार बार आसमानी बिजली गिरने से महाप्रलय मच गया है।  मूसलाधार बारिश के बीच समंदर से उठे एक विशाल जल बवंडर भी देखने को मिल रहा है । लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है‌  पेड़ गिरे हुए हैं, सड़के और शहर पानी में पूरी तरह से लबालब दिखाई दे रही हैं।
तेज बारिश और तूफान से भारी तबाही हो रही है।  टस्कनी में सबसे ज्यादा तूफान का असर है और लिगुरियन  तट पर एक बड़ा विशाल जल बवंडर दिख रहा है। एक बड़ा तूफान वहां पर अपना कहर बरपाता हुआ दिखाई दे रहा है‌
इटली की स्थिति बहुत ज्यादा बदहाल दिखाई दे रही है 12 घंटे में 63000 बिजली गिरी है‌ ।  इससे नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है ,जो बड़े पैमाने पर हुआ है।  इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले हो ,बिल्डिंग हो या रिहायशी इलाके हो या सड़क, विशेष कर उत्तरी और पश्चिमी इटली में काफी नुकसान देखने को मिला है।

इटली में मौसम का लगातार बदलाव:
मौसम में यह बदलाव यह दर्शाता है कि एक महीने पहले किस तरह से पूरे यूरोप में भीषण गर्मी ने तबाही मचा रखी थी।  जहां से सड़कों के मेल्ट होने की तस्वीरें दिखाई दे रही थी।  उसके बाद फ्रिज एसी की दुकान पर जिस तरह से भीड़ देखने को मिल रही थी।
अब इटली में भयानक तूफान की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है‌  कई मीटर ऊंची समंदर की लहरें उठ रही है।
कई इलाकों में पानी भरने की वजह से रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है।  कई इलाके जहां अंदर बेसमेंट है वहां करीब 45 लोग फंसे हुए थे।  जिसे रेस्क्यू टीम ने निकाला है । कई इलाकों की बिजली गुल हो चुकी है। पिछले कई घंटे से लोग अंधेरे में हैं अलर्ट जारी किया गया है।  किंतु आने वाले दिनों में लोगों की परेशानियां कम होना नजर नहीं आ रहा।

Share