Share


25 जून 2026:
मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जमीन खरीदी को लेकर जो रिपोर्ट आई है।  उसके बाद से मध्य प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मची है। अब मोहन यादव और उनके के परिवार के बचाव में उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मोहन यादव के समर्थन में आए हैं।
अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा की मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अंदर ही मोहन यादव को हटाने की साजिश चल रही है। अखिलेश यादव ने मोहन यादव के समर्थन में और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मोहन यादव का रियल एस्टेट और जमीन से जुड़ा हुआ कारोबार है । उनके लिए या उनके परिवार के द्वारा जमीन खरीदना कोई चर्चा का मुद्दा नहीं है।
इस प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी के अंदर के ही लोग मुख्यमंत्री मोहन यादव क के खिलाफ साजिश रचने का काम कर रहे हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा पहले नेता बनाती है फिर उन्हें बदनाम करती है और फिर उसे पद से हटाती है।
इस मुद्दे पर ओवैसी ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया:
अखिलेश यादव का मोहन यादव के समर्थन पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए लिखा “मोहन जी के सम्मान में अखिलेश भैया मैदान में”!
असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान पर कार्रवाई, बुलडोजर और गिरफ्तारी जैसे मामलों पर अखिलेश यादव इतनी मजबूती से आवाज नहीं उठा पाते। और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए उनकी हमदर्दी साफ दिखाई दे रही है समाजवादी पार्टी अब केवल ‘यादव समाजवाद’ बनकर रह गई है।


Share