20 जुलाई 2026: सोमवार /मध्य प्रदेश/ उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगामी सावन और भाद्रपद मास को देखते हुए दर्शन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं l इस दौरान भगवान महाकाल तड़के जल्दी जागेंगे और श्रद्धालुओं को प्रतिदिन लगभग 19 घंटे तक दर्शन देंगे l जो की सामान्य दिनों से डेढ़ से 2 घंटे अधिक है मंदिर प्रशासन द्वारा यह विशेष व्यवस्था 30 जुलाई से 7 सितंबर तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान लागू की जाएगी ताकि देश भर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालु आसानी से बाबा महाकाल के दर्शन के लाभ प्राप्त कर पाए l

मंदिर के कपाट खोलने का समय

सावन भादो के दौरान प्रत्येक रविवार की रात 2:30 से मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे l इन दिनों में सोमवार से शनिवार का समय लड़के 3:00 बजे का होगा, इसके बाद भस्मारती होगी

शयन आरती और पट बंद होने का समय

रात 10:00 बजे के बाद शयन आरती की जाएगी और रात 11:00 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे l

श्रद्धालुओं के प्रवेश और दर्शन की विशेष व्यवस्था आम श्रद्धालु श्री महाकाल महलोक के नंदी द्वारा से प्रवेश करेंग l

₹250 की रसीद लेने वाले दर्शनार्थी चार धाम मंदिर, हरसिद्धि चौराहा और गेट नंबर 1 से होकर प्रवेश पा सकेंगे l

प्रोटोकॉल एवं vip व्यवस्था के तहत आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं का प्रवेश नीलकंठ द्वारा से रहेगा

मंदिर में प्रतिदिन होने वाली पांच आरती विशेष कर भस्म आरती , संध्या आरती और शयन आरती के दौरान श्रद्धालुओं को रोकने के बजाय निरंतर चलाएमान दर्शन कराए जाएंगे l

नाग पंचमी पर 24 घंटे खुले रहेंगे शिखर पर स्थित मंदिर के कपाट

मंदिर की प्रशासनिक समिति ने बताया कि  17 अगस्त को इस वर्ष नाग पंचमी का संयोग सावन के तीसरे सोमवार को पड़ रहा है l इस अवसर पर महाकाल मंदिर के शीर्ष पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट लगातार 24 घंटे खुले रहेंगे l इसी दिन शाम 4:00 बजे भगवान महाकाल की पारंपरिक राजा स्वीटहार्ट वाट के साथ भव्य सवारी भी निकल जाएगी l

Share