29 जून 2026 :
मध्य प्रदेश/ शिवपुरी/
उज्जैन से पटना जा रहे पांच कारोबारी बदरवास थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित एक ढाबे में चाय पीने उतरे।
अचानक उनकी एक ईको कार में आग लग गई। इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें रखे हुए ₹50000 और चार बैग में रखे हुए कपड़े और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया।
यह पांच कारोबारी सभी पार्टनर थे और उज्जैन से पटना कारोबार के सिलसिले में जा रहे थे । हादसे के समय वे कार में नहीं थे। वरना कोई बड़ी दुर्घटना के साथ जान का नुकसान भी हो सकता था। प्रारंभिक जांच के अनुसार उज्जैन के रहने वाले मोहम्मद जकरिया अपने पार्टनर शोएब अहमद, जुनैद वारसी, खालिद कुरैशी , और फरदीन के साथ शनिवार को दोपहर 2:40 पर उज्जैन से पटना जाने के लिए गाड़ी
क्रमांक एमपी 09 डीएच 2006 में निकले। बदरवास बाईपास के सड़क रोड के पास एक चाय ढाबे में चाय पीने के लिए उतरे। तभी कार के नीचे से धुआं और हल्की आग के लपटें दिखाई देने लगी। और कुछ ही मिनटों में आग ने एक विकराल रूप धारण कर लिया । घटना की सूचना मिलते ही बदरवास की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग के समय गाड़ी में कोई भी मौजूद नहीं था । इस वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
आग लगने का कोई पुख्ता कारण नहीं मिल पाया है। फिर भी आशंका जताई जा रही है कि ओवरहीट या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग की यह घटना हुई हो सकती है।


Leave a Reply