Share


11 मार्च 2026
नई दिल्ली। विमानन कंपनियों की लागत बढ़ने के कारण एयर इंडिया ने अपने हवाई किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके तहत बुधवार से टिकटों की कीमत में करीब 399 रुपये तक की वृद्धि लागू होगी।

एयर इंडिया के अनुसार बढ़ी हुई कीमतें सभी वर्गों के टिकटों पर लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि ईंधन की लागत और संचालन खर्च बढ़ने के कारण किराए में यह बदलाव करना पड़ा है।

रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम एशिया की उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज लगभग 10 अमेरिकी डॉलर और अफ्रीका जाने वाली उड़ानों के लिए करीब 30 डॉलर तक बढ़ा कर 90 डालर किया जाएगा l

वहीं यूरोप की उड़ानों के लिए लगभग  दक्षिण-पूर्व एशिया के गंतव्यों के लिए करीबv20 डॉलर  बढ़ाकर 60 डॉलर किया जाएगा।

इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य विमानन कंपनियां भी हवाई किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं।


Share