14 अप्रैल 2026:
मंगलवार
मध्य प्रदेश :
एमपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होगा कल:
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अब जल्द ही आने वाला है जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल बुधवार के दिन सुबह 11:00 बजे परिणाम जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव कल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम सीएम हाउस से जारी करेंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इस वर्ष पूरे प्रदेश से लगभग 16 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें दसवीं में 9 लाख और 12वीं कक्षा में लगभग 7 लाख विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है दसवीं की परीक्षा 11 फरवरी से 6 मार्च तक संपन्न हुई और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक संपन्न हुई थी।
सभी परीक्षार्थी अपना परिणाम मध्य प्रदेश बोर्ड के वेबसाइट से देख सकते हैं।
mpbse.nic.in
mpresult.nic.in
mobse.mponline.gov.in
MPBSE मोबाइल ऐप या MPMobile ऐप के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


Leave a Reply