एयरपोर्ट पर अब वाजिब दामों में मिल सकेगा चाय और समोसा:

khabar pradhan

संवाददाता

31 March 2026

अपडेटेड: 9:53 AM 0stGMT+0530


‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत :जयपुर सहित 11 एयरपोर्ट पर सुविधा शुरू:
31 मार्च 2026: नई दिल्ली/
विमान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने देश के 11 प्रमुख हवाई हड्डियों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत की है। जहां यात्रियों को सस्ते दामों पर चाय नाश्ता और पेय पदार्थ मिल सकेंगे। चाय ₹10 में जबकि समोसा, वडा पाव सिर्फ ₹20 में मिल सकेगा । पानी की बोतल भी ₹10 और काफी ₹20 में मिल जाएगी।  इससे पहले चाय कॉफी के दाम ₹50 या उससे अधिक होते थे।  स्नेक्स की कीमतें और भी अधिक  होती थी।   नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने 11 हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया।

कई हवाई अड्डे पर स्थानीय स्वाद के अनुसार स्नेक्स भी उपलब्ध रहेंगे जैसे पुणे में बड़ा पाव चेन्नई में बधाई कोयंबटूर में मेदू बड़ा विजयवाड़ा में कचौड़ी और पेटिस मिल रहे हैं। हालांकि सभी कैफे में समोसा सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय आइटम बना हुआ है।

टिप्पणियां (0)