31 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश सिंगरौली
एक व्यक्ति ने मां के चेहरे के अलग-अलग एंगल से एक्टिवेट किये 340 सिम कार्ड:
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम में सेंधमारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसने ‘ऑपरेशन फेस’ के जरिए पुलिस ने एक ऐसे ग्रुप को पकड़ा है जिसने केवल एक महिला के चेहरे का इस्तेमाल कर करीब 340 सिम कार्ड एक्टिवेट कर दिए। कुल मिलाकर 850 से अधिक फर्जी सिम कार्ड पहचाने गए हैं। इसका उपयोग अवैध गतिविधियों में होने की आशंका है। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी अनिल कुमार रवानी जो एक सिम पॉइंट ऑफ सेल ऑपरेटर है उसने ही अपनी मां को अलग-अलग एंगल से कैमरे के सामने खड़ा कर फेशियल ऑथेंटिकेशन के समय चेहरे के हाफ-भाव बदलकर मां के चेहरे से ही सैकड़ो सिम कार्ड की फौज एक्टिवेट कर दिए ।
पुलिस की जांच में जब एआई ने डेटा का विश्लेषण किया तो एक ही चेहरा सैकड़ो अलग-अलग नाम और अलग-अलग पतों के साथ लिंक पाया गया। सिंगरौली पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर छापामारी की और अनिल रवानी के साथ उसके सहयोगी सिराज खान उर्फ शेरु को गिरफ्तार कर लिया।
यह केवल सिर्फ एक धोखा घड़ी का मामला नहीं बल्कि सुरक्षा प्रणालियों के लिए बड़ी चेतावनी है। आरोपी ने फेशियल ऑथेंटिकेशन के लूप होल्स का फायदा उठाया । ऐसे सिम कार्ड को ब्लैक में अपराधियों को बेचा जाता है। जो अपनी पहचान छुपा कर वित्तीय धोखाधड़ी या अपराध करना चाहते हैं।

Leave a Reply