Share

31 मार्च 2026 :मध्य प्रदेश/ भोपाल/
नए शैक्षणिक  सत्र की शुरुआत के साथ ही भोपाल में नकली किताबों के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। एमपी नगर इलाके की एक दुकान पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की । जिसमें बड़ी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें जप्त की है । जिन्हें असली किताबें  बता  कर चार गुना दामों पर बेचा जा रहा था।  यह कार्रवाई एमपी नगर एसडीएम एल के खरे के नेतृत्व में की गई।
जांच में सामने आया कि ये किताबें देखने में पूरी तरह असली किताबों  के जैसी थी, जिसे अभिभावकों के लिए पहचानना मुश्किल है ।  कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी विषयों की किताबों की नकली प्रतियां  बेची जा रही थी।  इसके अलावा कुछ निजी प्रकाशको की पुस्तकें और संदिग्ध कॉपियां दुकान में उपलब्ध थी । पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर सप्लाई चेन की जांच भी शुरू कर दी है।
नए सत्र में किताबों की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर इस तरह के रैकेट सक्रिय हो जाते हैं । प्रशासन ने अभिभावकों से सतर्क रहने और केवल प्रमाणित दुकानों से ही किताबें खरीदने की अपील की है।


Share