23 जुलाई 2026:
देश दुनिया/ पाकिस्तान/
पाकिस्तान की राजनीति में इस समय हलचल तेज है । क्योंकि पाकिस्तान स्थित गुलाम जम्मू कश्मीर में 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चुनाव होने हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ पार्टी के प्रमुख नवाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने गुलाम जम्मू कश्मीर के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने मुजफ्फराबाद में एक चुनावी रैली के दौरान अपनी इस इच्छा को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर उन्हें उतना ही प्रिय है, जितना कि उनका अपना प्रांत पंजाब प्रिय है । उन्होंने इसे अपना दूसरा घर बताते हुए कहा कि उनके पूर्वज कश्मीर से ही आए थे। उन्होंने इस इलाके के विकास कार्यों की देखरेख करने की व्यक्तिगत रूप से इच्छा जाहिर की। नवाज शरीफ के बड़े भाई ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी जीतती है ,तो प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से उन्हें जम्मू कश्मीर के प्रधानमंत्री बनने हेतु कहूंगा और इस इलाके के विकास कार्य, यहां की व्यक्तिगत समस्याएं स्वयं अपनी देखरेख में करूंगा ।
गुलाम जम्मू कश्मीर में चुनाव है, और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ का मुकाबला पाकिस्तान पीपल पार्टी से है, जो केंद्र सरकार में उसकी गठबंधन में सहयोगी पार्टी भी है। यहां पर चुनावी रैलियों की शुरुआत हो चुकी है। यह बातें नवाज़ शरीफ़ ने मुजफ्फराबाद की एक चुनावी रैली में कही है। यहां 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चुनाव होने हैं।


Leave a Reply