कमला पार्क स्थित बस स्टॉप में शुक्रवार शनिवार की रात अचानक आग लग गई।
यह आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में स्टॉप के आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया । घटना के समय आसपास लोग मौजूद थे।  आग लगते ही लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
वहां पर जो लोग उपस्थित थे ,उनके अनुसार कुछ लोग कचरा इकट्ठा करके आग जलाकर हाथ ताप रहे थे, इस दौरान अचानक बस स्टॉप के आगे के हिस्से ने आग पकड़ ली । वही दमकल की गाड़ी आने में थोड़ा वक्त लगा।
तब तक आग फैल चुकी थी।
सूचना के बाद दमकल की गाड़ी 25 मिनट बाद पहुंची । तब तक स्टॉप का बड़ा हिस्सा जल चुका था।  दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया । घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन बस स्टॉप के ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है । आग लगने के बाद देर रात तक मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।