11 सितंबर 2026:
उत्तर प्रदेश/ कानपुर/
ससुर के पास  था अरबों का साम्राज्य। अरबों की संपत्ति!  पर खर्च करने को तरसती थी बहू… इसलिए बहू ने रची खौफनाक साजिश!

इस हत्याकांड के बाद बहू पहले फूट-फूटकर रोई, अब पुलिस ने भेजा जेल;

कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड की पूरी कहानी कानपुर में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू से कई वार कर नृशंस हत्या कर दी गई. पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों ने दावा किया कि हत्या कारोबारी की बहू शालू के कहने पर की गई थी, जो पारिवारिक बंदिशों से परेशान थी. कानपुर के करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. ससुर की हत्या की मास्टरमाइंड बहु शालू ही निकली, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. खर्चों पर रोक-टोक से नाराज बहू ने 6 लाख रुपये की सुपारी देकर पुराने नौकर विशाल और उसके साथी से कत्ल की खौफनाक वारदात को अंजाम दिलवाया.

Share