20 अगस्त 2026:
नई दिल्ली:

1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन की खबर सामने आई है । एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।  उनके निधन की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।  सज्जन कुमार दिल्ली की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और 1984 दंगों के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उनका राजनीतिक जीवन पूरी तरह बदल गया था।

सज्जन कुमार के निधन की खबर हैरान करने वाली है:
जेल में बंद सज्जन कुमार के निधन की खबर हैरान करने वाली है । अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनके निधन की असली वजह क्या थी। उनकी उम्र 80 वर्ष की थी‌  सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था । वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के तीन-तीन मामलों में दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे थे । उन्हें एक केस में बरी भी कर दिया गया था और आज उनकी मौत की खबर सामने आई है।

कौन थे सज्जन कुमार:

सज्जन कुमार दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव थे।  1980 में पहली बार दिल्ली से सांसद चुने गए‌  1991 और 2004 में इसी सीट से सांसद भी रहे । संसद में उन्होंने शहरी विकास और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से जुड़ी समितियों में भी काम किया । 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों को लेकर सज्जन कुमार के राजनीतिक जीवन को काफी हद तक नुकसान पहुंचा।
2018 में दिल्ली हाई कोर्ट से उम्र कैद की सजा मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी । साल 2025 में एक अन्य यानी की 1984 दंगा हत्या मामले में उन्हें उम्र कैद की सजा हुई थी।  इसी मामले को लेकर वह उम्र कैद की सजा काट रहे थे।  और आज उनके निधन की खबर सामने आई है।
आपको बता दें कि 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1 नवंबर से दिल्ली सहित कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे और दिल्ली में करीब 200 देश भर में लगभग 3500 लोगों की मौत इस सिख विरोधी दंगों में हुई थी।
जिसमें सज्जन कुमार इस दंगा मामले में दोषी पाए गए थे । जिसके लिए वह उम्र कैद की सजा काट रहे थे।  आज उनके निधन की खबर आई है।

Share