28 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश /खंडवा/
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव के मंच से सोमवार को प्रदेश के किसानों को आर्थिक सौगात दी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 82 लाख 70 हजार से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 3308 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए ।इस योजना के तहत हर पात्र किसान के खाते में चार हजार रुपए की राशि पहुंची।
बलराम कृषि महोत्सव है व्यापक आयोजन:
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्नत कृषि पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही जैविक, हाईटेक खेती और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि
बलराम कृषि महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों को वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीक और समृद्ध भविष्य से से जोड़ने वाला एक व्यापक अभियान है।
इस अवसर पर खंडवा जिले के लिए मंत्री विजय शाह ने मुख्यमंत्री से पुलिस बटालियन देने की मांग की। सीएम ने मंच से पुलिस बटालियन और मूंदी रोड का टेंडर 15 सितंबर से पहले किए जाने की घोषणा कर दी।
मुख्यमंत्री ने किया धूनी वाले महाराज के दर्शन:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धूनीवाले
श्रीदादाजी महाराज और छोटे दादाजी महाराज की समाधि के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने अखंड धूनी में आहुति डालकर दादाजी मंदिर के नवनिर्माण कार्य का जायजा भी लिया।
मुख्यमंत्री ने यहां की मिट्टी को बताया सोने जैसा :
सीएम ने किसानों से मिट्टी परीक्षण कराने और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि खंडवा की काली मिट्टी फसलों के लिए सोने जैसी है। यहां के फसल की बात ही निराली है। यहां के किसानों ने अपनी मेहनत के दम पर खेती का अलग मॉडल स्थापित किया है।


Leave a Reply