1 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आज तीन पौधे लगाये गये। इस मौके पर आज खबर प्रधान की संपादक संगीता श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं ….

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचे । उनके साथ कई लोगों ने पौधरोपण किया ।अपने स्वभाव के मुताबिक हल्की फुल्की बातचीत उन्होंने सभी से की। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो धरती पर जीवन सुरक्षित रहेगा। इसलिए वृक्षारोपण  हर किसी को करना चाहिए।  स्मार्ट सिटी पार्क में आज कई लोग उपस्थित थे जिन्होंने पौघा रोपकर अपना जन्मदिन मनाया।

उन्होंने कहा कि पेड़ बचेंगे तो जल, जंगल, जमीन और जैव विविधता सुरक्षित रहेगी। वर्षा होगी, नदियां बचेंगी, मिट्टी का संरक्षण होगा । उन्होंने सभी नागरिकों  से कहा इसे अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए वृक्षारोपण को जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं क्योंकि पेड़ हैं तो हम हैं।

आपको बता दे शिवराज सिंह चौहान ने ये अभियान अमरकंटक से नर्मदा जयंती के दिन 10 फरवरी 2021 को शुरू किया था। और ये लगातार चल रहा है…वो जहां भी रहते हैं …एक पौधा हर सुबह जरूर लगाते हैं….जो कि हम सबके लिए भी प्रेरणादायी है

Share