मुंबई /नागपुर
इथेनॉल मिश्रित ईंधन e20 के संवेदनशील मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को निशाना बनाने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर कानूनी गाज गिरी है l नागपुर साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर झूठी भ्रामक और छवि बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कई जाने-माने इन्फ्लुएंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है l यह कानूनी कार्रवाई बीजेपी नागपुर के इंटरनेट मीडिया रोल के संयोजक शिशिर अरुण त्रिपाठी द्वारा दर्ज कराई गई आधिकारिक शिकायत के बाद की गई है l
शिकायत के घेरे में आए यह बड़े नाम
दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया पर जनता को गुमराह करने और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आधारहीन व आपत्तिजनक आरोप लगाने के लिए कई यूट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल किया जा रहा था इसमें मुख्य रूप से यह नाम शामिल है –
मनीष कश्यप l आरोप है कि इस कंटेंट क्रिएटर द्वारा इसी महीने 3 जुलाई को एक यूट्यूब वीडियो अपलोड किया गया जिसमें गडकरी और e20 ईंधन को लेकर भ्रामक बातें कही गई l
देसी बॉयज
हर्षित राठी
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन सभी अकाउंट्स और वीडियो का मुख्य उद्देश्य एथेनॉल ईंधन के विषय में जनता को बीच भ्रम फैलाना और देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विरुद्ध एक सोची समझी साजिश के तहत दुष्प्रचार करना था l फिलहाल नागपुर साइबर पुलिस इस पूरे नेटवर्क और वीडियो कंटेंट्स की जांच में लगी हुई है l


Leave a Reply