2 मई 2026:
नई दिल्ली:
कैलाश मानसरोवर की इस पवित्र यात्रा में इस बार करीब 1000 भारतीय श्रद्धालुओं को मौका मिलने की उम्मीद है।  आपको बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पिछले 5 साल से बंद है।  अब पिछले वर्ष से यह यात्रा शुरू की गई है । इस यात्रा में चीन भी मदद कर रहा है।  विदेश मंत्रालय के अनुसार जून से अगस्त 2026 के बीच 20 बैच भेजे जाएंगे।
जिनमें से 10 बैच लिपुलेख और 10 नाथुला मार्ग से जाएंगे।  हर बैच में 50 यात्री होंगे और इसके लिए 19 मई तक आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन करने के लिए kmy.gov.in पर श्रद्धालु आवेदन कर सकते हैं।