Share


16 जून 2026:
राजस्थान/ जयपुर/
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दिपके को  जयपुर में प्रदर्शन के दौरान युवकों ने थप्पड़ जड़ दिए। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक मामले में किया जा रहा था।   कल सोमवार शाम करीब 4:45 बजे अभिजीत दिपके गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक धरना स्थल पर पहुंचे तो समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। इसी बीच कुछ युवकों ने दिपके पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। पार्टी समर्थकों ने  दो युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर दिया। हालांकि, दिपके ने दोनों पक्षों को समझाने की भी कोशिश की।
पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार कर दिया। इसके बाद शाम छह बजे तक धरना स्थल एक विवादित स्थल बन गया और आपस में विवाद होता रहा।

थप्पड़ मारने वाले युवाओं का कहना:
थप्पड़ मारने वाले युवकों ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग युवाओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इससे युवाओं का समय खराब होता है और उनका ध्यान पढ़ाई से हटकर प्रदर्शन पर लग जाता है।  इस कारण उन्होंने अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारा।

अभिजीत दिपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर कहा:
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि नीट का पेपर लीक होता है, सरकार चुप रहती है। परीक्षा के दौरान सर्वर डाउन हो जाता है, लेकिन चुनाव में कभी कोई दिक्कत नहीं आती। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस समय देश में हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति चल रही है। 20 जून को दिल्ली में एक बार फिर सीजेपी यानि (कॉकरोच जनता पार्टी) बड़ा प्रदर्शन करेगी।


Share