नई दिल्ली :20 जुलाई 2026/ सोमवार/

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता, भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को एक नया इतिहास रच दिया l आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में मेजबान देश की दिग्गज खिलाड़ी अकाने यागामुची को सीधे गेमों में 21 -17 21 -17 से पराजित कर दिया l इस शानदार विजय के साथ ही 31 वर्षीय सिंधू जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है l

2 वर्ष बाद प्राप्त हुई खिताबी जीत

इस ऐतिहासिक जीत ने सिंधु के लगभग 2 साल लंबे खिताबी सूखे को भी समाप्त कर दिया है l इससे पहले उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था l पूरे टूर्नामेंट के दौरान सिंधु बेहतरीन रणनीति और आक्रामक खेल के साथ नजर आई l

अभी सफर बाकी है

पीवी सिंधु मुकाबला के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंधु ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा मुझे हमेशा से अपनी क्षमताओं पर भरोसा था l यह जीत मेरे आत्मविश्वास को और मजबूती देगी तथा आगे और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मुझे प्रेरणा देगी l मेरा सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है  और आने वाले विश्व चैंपियनशिप से ठीक पहले यह जीत हासिल करना मेल मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है l

Share