10 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ इंदौर:
इंदौर में ड्रग्स मामले को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है……. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से पुलिस ने पूछताछ की…पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान इरफान खान और संजय कौशल नाम के दो लोगों को पकड़ा गया था…… उनके पास से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने का दावा किया गया…… पूछताछ में दोनों ने नाना पटवारी और मानव गंगवानी का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की…..DCP नरेंद्र रावत ने बताया कि जरूरी जानकारी जुटाने के बाद उन्हें वकील के हवाले कर दिया गया….. जरूरत पड़ने पर दोबारा पूछताछ की जा सकती है…वहीं, कांग्रेस ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है…….. जीतू पटवारी ने सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया…..नाना पटवारी ने कहा कि वह पहले ड्रग्स लेते थे, लेकिन पिछले तीन साल से नशे से दूर हैं और मौजूदा मामले से उनका कोई संबंध नहीं है…. मामले की जांच जारी है।
इंदौर में पुलिस की एक कार्रवाई ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है….. जीतू पटवारी के भाई से पूछताछ के बाद अब सवाल सिर्फ जांच का नहीं, बल्कि सियासी टकराव का भी बन गया है….मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को गुरुवार, 9 जुलाई को इंदौर पुलिस ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में हिरासत में लिया……. पुलिस ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की।
इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई….. कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है…इस मामले पर इंदौर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस यानी DCP नरेंद्र रावत ने बताया कि राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीले पदार्थ की डिलीवरी करने वाले हैं……. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा…… उनकी पहचान इरफान खान उर्फ गोलू चंद्री और संजय कौशल उर्फ रानी भाई के रूप में हुई…..पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से 10.8 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बरामद की गई…… पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने यह जानना चाहा कि वे यह नशीला पदार्थ किसे देने वाले थे, तब दोनों ने नाना पटवारी और मानव गंगवानी का नाम लिया…… इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया…….DCP नरेंद्र रावत ने कहा कि पूछताछ के दौरान जरूरी सबूत जुटाए गए……. इसके बाद दोनों को उनके वकील को hand over कर दिया गया…. पुलिस का कहना है कि अगर आगे जांच में जरूरत पड़ी तो उन्हें दोबारा बुलाया जा सकता है…… फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी….वहीं, इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा….. जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उनके भाई को बिना सूचना के हिरासत में लेकर सरकार ने राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है……… उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी सरकार या मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसके खिलाफ कानून का इस्तेमाल किया जाएगा…..उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ झूठे मामले बनाए जा सकते हैं….. उन्होंने कहा कि वे इस तरह के दबाव से न डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे……पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद नाना पटवारी ने कहा कि वह पहले ड्रग्स का सेवन करते थे, लेकिन पिछले तीन साल से पूरी तरह नशे से दूर हैं…… उन्होंने दावा किया कि मौजूदा ड्रग्स मामले से उनका कोई संबंध नहीं है……नाना पटवारी ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें गाड़ी सर्विसिंग के दौरान अपने साथ ले गई और पूरे दिन पूछताछ करती रही, लेकिन हिरासत की वजह नहीं बताई….. उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्कॉर्पियो की चर्चा हो रही है, वह उनकी नहीं है और उससे बरामद सामान से उनका कोई लेना-देना नहीं है…..वहीं, जीतू पटवारी ने कहा कि उनके भाई ने अपने पुराने नशे की बात स्वीकार की है, लेकिन मौजूदा मामले से उनका कोई संबंध नहीं है…… उन्होंने सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया….अब बात करते हैं ब्राउन शुगर की…….. ब्राउन शुगर एक प्रतिबंधित मादक पदार्थ है, जिसे लो-ग्रेड हेरोइन भी कहा जाता है……. इसमें हेरोइन के साथ कैफीन, टैल्कम पाउडर, चीनी, स्टार्च और अन्य रसायन मिलाए जाते हैं, जिससे इसका रंग हल्का भूरा हो जाता है……. इसी वजह से इसे ब्राउन शुगर कहा जाता है……भारत में NDPS Act, 19 पचासी के तहत ब्राउन शुगर के निर्माण, खरीद-बिक्री, परिवहन, storage और intake पर restrictions है….. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे मिलने वाले सबूतों के आधार पर कार्रवाई करेगी……


Leave a Reply