26 जून 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
भोपाल शहर के परवलिया थाना क्षेत्र के ग्राम चंदूखेड़ी में एक जूस की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने का मामला सामने आया है।
आबकारी विभाग को सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर जूस की दुकान पर पहुंची। जूस के बदले शराब देने पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई के दौरान पता चला कि इस जूस सेंटर के नाम पर देसी और विदेशी शराब का कारोबार चल रहा था। टीम ने आरोपी सौरभ कुमार यादव को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34 -1ए, 34 -2 के तहत मामला दर्ज किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी का पता चला है जिसका नाम है अजमल मीणा, जो मौके से ही फरार हो गयाक्ष पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ के अनुसार जिले में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से यह अपील की जा रही कि यदि कहीं भी अवैध रूप से शराब बेची जा रही है तो आबकारी विभाग को तुरंत सूचित करें।


Leave a Reply