26 जून 2026:
झारखंड:
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर होने से मौके पर ही सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की शुरुआती जांच की है और इस हादसे की पड़ताल की जा रही है।
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे में सात लोगों की तत्काल मौत हो गई।
कोयले से भरा हुआ तेज रफ्तार ट्रक ने एक सवारी वाहन को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए और लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे के बाद राजप्पा थाना क्षेत्र में चीख-पुकार और अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला।
जिसमें डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया । गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक है और उसे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर यातायात में व्यवधान रहा।
पुलिस इस घटना की जांच कर रही है कि कोयले से लदा हुआ ट्रक ओवर स्पीड था या ट्रक चालक ने शराब तो नहीं पी रखी थी।
इस तरह की घटनाएं इस इलाके में कई बार हो चुकी है । सड़क में कंस्ट्रक्शन का काम भी चल रहा है। फिर भी गाड़ियां हाई स्पीड से होकर इस इलाके से गुजरती हैं जिससे भीषण दुर्घटनाएं हो जाती हैं।


Leave a Reply