ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार रेलवे को शिकायतें मिलती रहती है ।श्रकई मामलों में पुरुष यात्री नियमों की अनदेखी करते हुए महिला कोच में सफर करते पाए गए हैं । अभी तक कई मामलों में मौके पर ही जुर्माना वसूलकर यात्रियों को छोड़ दिया जाता था । जबकि कुछ मामले में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया । लेकिन अब इसे एक अभियान का रूप दिया जाएगा। जिससे महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जा सके।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने टीम गठित कर कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
रेलवे ने बनाई स्पेशल टीम:
महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए अब पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई है । यह टीम ट्रेन में महिला कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी । जो अनाधिकृत रूप से महिला कोच में सफर करते हैं।
महिला कोच में सफर करने वाले पुरुषों पर एक्शन के तहत 300 से ₹500 तक की जुर्माना के रूप में राशि लिया जाएगा । यह टीम सुरक्षा की दृष्टि से प्लेटफार्म पर और प्रमुख स्टेशनों पर भी महिला यात्रियों की निगरानी करेंगी।
इस टीम में रेल मंडल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान शामिल रहेंगे । बताया जा रहा है कि जनवरी अंत तक यह टीम गठित हो जाएगी और फरवरी से अभियान के रूप में काम करेगी ।
भोपाल रेल मंडल सहित मध्य प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन ने टीम गठित करने का फैसला लिया है।
और भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यह विशेष ड्राइव महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जाएगी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रेलवे अधिनियम के तहत जुर्माना चेतावनी या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर रहेगी इस टीम की नजर:
भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ढाई सौ से अधिक ट्रेनों में से करीब 55 ट्रेनों में महिला कोच होता है । इन सभी ट्रेनों में स्पेशल टीम द्वारा नियमित जांच की जाएगी । रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि वह नियमों का पालन करें और महिला कोच में केवल महिला यात्री ही यात्रा करें । किसी भी तरह की असुविधा या शिकायत होने पर तुरंत रेल प्रशासन आर पी एफ या जीआरपी को सूचना दें। ताकि सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
ट्रेनों में महिला कोच में सफर करने वाले पुरुषों पर कार्रवाई हेतु स्पेशल टीम तैनात: लगेगा भारी जुर्माना:

TAGS:

Leave a Reply