27 July 2026 :
Madhya Pradesh दतिया:

दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है।  मतदान से तीन दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दतिया पहुंचें और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बड़ा रोड शो किया।  कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के मां पीतांबरा शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन से हुयी  इसके बाद वे कुशवाहा समाज के सम्मेलन को संबोधित किया  शाम करीब 5 बजे पीतांबरा मंदिर के पश्चिम द्वार से रोड शो शुरू हुआ , जो भैंरो मंदिर होते हुए बड़ी तिगैलिया तक  पंहुचा । रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी रही। भाजपा ने जगह-जगह स्वागत मंच और पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गयी थी  । सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी  ।  मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि प्रचार 28 जुलाई की शाम समाप्त हो जाएगा।

Share