27 जुलाई 2006:
मध्य प्रदेश /दतिया:
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव के लिए खास रणनीति तैयार की है। पार्टी ने फैसला किया है कि मतदान के दिन दतिया विधानसभा की चारों सीमाओं पर वरिष्ठ नेताओं की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर नजर रखी जा सके। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उनकी रणनीति के तहत डबरा सीमा पर खुद जीतू पटवारी के साथ सांसद अशोक सिंह और अन्य नेता मौजूद रहेंगे। वहीं भांडेर, सेवढ़ा और दिनारा सीमाओं पर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोर्चा संभालेंगे। कांग्रेस इस अभियान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की मदद भी ले रही है। झांसी सीमा पर सपा और कांग्रेस के नेता निगरानी करेंगे। वहीं भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार की कमान संभाली और बसई में जनसभा को संबोधित किया।

Share