28 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ दतिया/
दतिया उपचुनाव में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है आज कांग्रेस ने यहां शक्ति प्रदर्शन किया । शहर की सड़कों पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेस की रैली में प्रदेश और स्थानीय नेता भी शामिल हुए तो वहीं रैली के दौरान मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की गई।
कार्यकर्ताओं का यह दावा है कि जनता बदलाव चाहती है और 2023 विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस को समर्थन मिलेगा पार्टी नेताओं का कहना है कि जनता ने मन बना लिया है और मतदान के दिन इसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में दिखाई देगा।
चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन:
आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है पार्टी नेताओं के दतिया में एकत्रित होने से दतिया में चुनावी माहौल गर्म है क्योंकि कुछ ही घंटे बाद प्रचार थम जाएगा। आज मध्य प्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेता दतिया में इकट्ठे हुए हैं।
किसान कांग्रेस से जुड़े नेता विधायक सांसद पूर्व विधायक वर्तमान विधायक सभी लोग यहां दतिया पहुंचे हुए हैं ।
कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार घनश्याम सिंह के समर्थन में यहां कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस का कहना है कि पिछले 22 साल से दतिया में भारतीय जनता पार्टी में कोई काम नहीं किया ,ना जनता से संपर्क किया ,न ही गांव में भ्रमण किया। नरोत्तम मिश्रा जी यहां से विधायक थे उन्होंने कोई काम नहीं किया इस वजह से 2023 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इससे यह सिद्ध होता है कि कहीं ना कहीं कमियां रही है तो निश्चित रूप से दतिया के इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने वाली है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में आज कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की। कार्यकर्ताओं का दावा है विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस को समर्थन मिलेगा।
आज दतिया में कांग्रेस ने
भाजपा सरकार के अन्याय,अहंकार और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया । उसकी गूंज अब दतिया की जनता के दिलों तक पहुंच चुकी है दतिया का यह उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और देश के लिए एक संदेश है कि जनता जब जागती है तो झूठ अहंकार विभाजन और षड्यंत्र की राजनीति पर लोकतंत्र की जीत होती है । अब निर्णय की घड़ी प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी को अपना अमूल्य समर्थन दे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और दतिया में इतिहास रचे।


Leave a Reply