दर्दनाक सड़क हादसा : पूर्वमंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन लोगों की मौत:

khabar pradhan

संवाददाता

9 January 2026

अपडेटेड: 1:17 PM 0thGMT+0530

दर्दनाक सड़क हादसा : पूर्वमंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन लोगों की मौत:




दर्दनाक सड़क हादसा:

मध्य प्रदेश के इंदौर रालामंडल में तेजाजी नगर बाईपास के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसमें कार सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े नाम सामने आने के बाद घटना और भी संवेदनशील हो गई है।

रालामंडल के पास देर रात हुआ हादसा:

इंदौर में यह हादसा तेजाजी नगर बाईपास पर रालामंडल के पास देर रात हुआ… बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी… और तेज रफ्तार नेक्सन कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी.. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए… कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें तीन युवतियां और एक युवक शामिल था… हादसे में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चौथी युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

अनियंत्रित हुई कार में हादसा:

प्रेरणा बच्चन समेत सभी दोस्त प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर पार्टी से घर लौट रहे थे…संभावना जताई जा रही है कि तेज रफ्तार में चालक का नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया… पुलिस को सूचना मिलते ही तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया।
अस्पताल परिसर में शोक का माहौल
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन एमवाय अस्पताल पहुंचे… तीन तीन मौतों से अस्पताल परिसर में शोक का माहौल नजर आया.. यहां प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे. हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और परिचित भी एमवाय अस्पताल पहुंच गये… सभी मृतकों के परिजन गहरे शोक में हैं… पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वहीं ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है..   सभी पार्टियों ने मृतकों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं… पुलिस ने सुबह के समय हाईवे पर सावधानी बरतने का आग्रह किया है, जब घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी रहती है… इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है…

टिप्पणियां (0)