22 अगस्त 2026:
नई दिल्ली:
दक्षिण दिल्ली के साकेत नगर में एक बहु मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई । इस इमारत के गिरने से सैकड़ो छात्र मलबे में दब गए।  जानकारी के अनुसार अभी तक चार लोगों की जान जा चुकी है और 10 लोग घायल हो गए हैं।  पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और  मकान मालिक को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है।  यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सातवीं मंजिल की छत डालने की तैयारी हो रही थी।
यह पूरा हादसा दक्षिण दिल्ली के सईदुल्लाह  इलाके का है, यहां वेस्टर्न मार्ग स्थित गली नंबर 5 में यह 6 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

Share