Share

4 जुलाई 2026: नई दिल्ली

आतंकवाद  के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुजरात एटीएस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है l एटीएस ने सीमा पार पाकिस्तान के खतरनाक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के लिए काम करने वाले एक सक्रिय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और आठ आरोपियों को पकड़ा है l यह पूरी कार्यवाही गुजरात और मध्य प्रदेश के देवास जिले में छापेमारी करके की गई है l

देश विरोधी साजिश रच रहा था यह माड्यूल-

सुरक्षा एजेंटीयों के अनुसार पकड़े गए सभी आठों आरोपी प्रतिबंधित संगठन जैश ए मोहम्मद के संपर्क में थे l यह सभी आरोपी राज्य में संगठन का एक सक्रिय नेटवर्क खड़ा कर रहे थे, ताकि देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके l विस्तृत जानकारी और सबूत मिलने के बाद एटीएस पुलिस स्टेशन में इन आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम उप 1967 की धारा 13, 17, 18, 29, 39 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 148 एवं 61 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है l

अधिकारियों का कहना है कि मामले की कड़ाई से जांच की जा रही है l इनसे पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है l

मध्य प्रदेश के देवास में छिपा था आतंकी बिलाल दुर्रानी –

पकड़े गए आतंकियों में से एक 18 वर्षीय बिलाल दुर्रानी पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से मध्य प्रदेश के देवास में अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था l हैरानी की बात यह है कि स्थानीय पुलिस को उसके यहां रहने और उसकी संदिग्ध गतिविधियों की भनक भी नहीं मिली l एटीएस अब इस बात की भी जाँच कर रहा है की देवास में रहकर वह किस तरह इस देश विरोधी नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था l गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम है

*बिलाल दुर्रानी मोहम्मद अमर धंधा उर्फ जाना, उम्र 18 वर्ष, निवासी वारसी नगर, देवास, शहर मध्य प्रदेश

*अहमद अब्दुल गनी वाला उर्फ अबू उबैद उम्र 19 वर्ष, निवासी मंडल पालमपुर शहर, जिला बनासकांठा

*इब्राहिम मोहम्मद हुसैन धंधा उर्फ अबू हमजा उम्र 30 वर्ष, निवासी मंडल पालनपुर शहर, जिला बनासकांठा

*मुदस्सिर अब्दुल्ला गांधी वाला उर्फ आद्या उम्र 22 वर्ष, निवासी आघुल पालनपुर शहर, जिला बनासकांठा

*जकरिया दुर्रानी मोहम्मद अमर धंधा उर्फ बिन अमर उम्र 21 वर्ष, जामिया अब्दुल हसन मदरसा, खड़िया सड़क, सिद्धपुर, जिला पाटन

*दीवान उर्फ मुफ्ती फौजन उम्र 40 वर्ष, जामिया अब्दुल हसन मदरसा खड़िया, सारा सिद्धपुर, जिला पाटन

*मोहम्मद अमीन शेरा उर्फ अमीन पालनपुरी उम्र 21 वर्ष पालनपुर,

*मोहम्मद अब्दुल रहमान साबरी उर्फ मोहम्मद पालनपुरी उम्र 22 वर्ष, जामिया रहमानिया , ऊंझा विसनगर, जिला नवसारी

भोपाल सेंट्रल जेल की अंडा सेल में कैद है विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 60 कैदी –

आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने के बीच एक और बड़ी खबर भोपाल से है यहां के केंद्रीय कारागार में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा बैन किए गए अलग-अलग संगठनों के 60 खूंखार आतंकियों को बेहद सख्त सुरक्षा घेरे में रखा गया है l इन सभी कैदियों को जेल की सबसे सुरक्षित अंडा सेल में आइसोलेट करके रखा गया है l जहां मचान और हाईटेक सीसीटीवी कैमरा के जरिए 24 घंटे उनकी निगरानी की जाती है l इन  में सजायाफ्ता  और अंडर ट्रायल दोनों शामिल है l सुरक्षा कारणों से इन्हें कोर्ट ले जाने की बजाय देश के अलग-अलग राज्यों की अदालतों में चल रहे मुकदमों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जा रही है l


Share