2 मई 2026 :
मध्य प्रदेश /धार:

इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक पिकअप हादसा हुआ था । जिसमें 16 मजदूरों की  जान चली गई थी। इस हादसे के बाद ड्राइवर मजदूरों को तड़पता छोड़कर फरार हो गया था। अब उसके ड्राइवर राधेश्याम को जो जखोलिया अमझेरा का निवासी है ,पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  जांच में पता चला है कि ड्राइवर राधेश्याम के पास ना ही ड्राइविंग लाइसेंस था और ना ही पिकअप वाहन का बीमा । आरटीओ पोर्टल पर पिकअप का बीमा 3 मार्च को ही समाप्त हो चुका था । शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एक मजदूर जो शारदा जिला अस्पताल में भर्ती है ,उसने बताया कि ड्राइवर राधेश्याम मजदूरों को ठेके पर लेकर जाता था । घटना वाले दिन भी वह मजदूरों को लेकर गया था और तीन दिन से मजदूरी भी नहीं दिया था। इस दर्दनाक हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया था ,जिसे पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया।