21 जुलाई 2026:
मंगलवार:नई दिल्ली
नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को संसद के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन तेज रहा । संसद के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने इस मामले पर सरकार को बुरी तरह घेरा । जिसके कारण लोकसभा और राज्यसभा के कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी । प्रातः 11:00 लोकसभा की कार्यवाही आरंभ हुई l दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद जैसे ही प्रश्न काल शुरू करने की कोशिश हुई, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए नारेबाजी आरंभ कर दी ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने और कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की लेकिन सभी विपक्षी पार्टियों का विरोध जारी रहा उधर राज्यसभा में भी यही स्थिति बनी रही है। सभापति जगदीश धड़कन ने पहले दोपहर 12:00 तक फिर 12:30 बजे तक और बाद में 12:50 तक सदन के कार्यवाही स्थगित की दोपहर 2:00 बजे बैठक दोबारा शुरू हुई । उपसभापति हरिवंश ने कार्यवाही चलाने का प्रयास किया, किंतु लगातार हंगामा के कारण सदन को पहले दोपहर 2:00 तक और बाद में मंगलवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा ।
संसद के बाहर भी प्रदर्शन रहा जारी : हजारों प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पर मार्च निकालकर परीक्षा में गठित अनियमिताओं की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग की । इसी दौरान आंदोलनकारी के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष राका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा । सरकार की ओर से आंदोलनकरियो को बातचीत और उनकी मांगों पर उचित स्तर पर विचार का भरोसा दिलाया गया । सांसद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही । मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकरियो को आगे बढ़ने से रोका इसके कारण हल्की-फुल्की धक्का मुक्की भी हुई और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया गया । हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग के आरोपों से इनकार किया है ।


Leave a Reply