पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को जान से मारने की धमकी:पुलिस को किया हाई अलर्ट:

khabar pradhan

संवाददाता

9 January 2026

अपडेटेड: 9:59 PM 0thGMT+0530

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को जान से मारने की धमकी:पुलिस को किया हाई अलर्ट:



पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर काम कर रहे हैं।
बोस को जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा के बाद लगभग 60-70 केंद्रीय पुलिस कर्मी तैनात :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को  एक ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  लोक भवन के एक वरिष्ठ  अधिकारी ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने राज्यपाल को बम से उड़ा देने  की धमकी दी है। इस  धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद  को राज्यपाल की सुरक्षा हेतु प्रभारी सुरक्षा बलों की एक बैठक हुई।

ईमेल के जरिए  मिली जान से मारने की धमकी:

अधिकारी ने  बताया कि आरोपी ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है । हमने डीजीपी को सूचित कर उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस बारे में सूचना  दे दी गई है।


 राज्यपाल की सुरक्षा बढाई :
इस धमकी के बाद  केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी सूचना दे दी गई है।  अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ दोनों मिलकर काम कर रहे हैं । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल  बोस को जेड-प्लस श्रेणी  सुरक्षा प्राप्त है । इसके अलावा अब उनकी सुरक्षा के लिए लगभग 60-70 केंद्रीय पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

ममता सरकार पर हमलावर हुई बीजेपी:
इस मामले को लेकर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए  लिखा कि ममता बनर्जी के शासन में आपका स्वागत है। जहां राज्यपाल भी सुरक्षित नहीं हैं।. पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।  आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है।
ममता दीदी अपने राज्य की सुरक्षा में नाकाम रही। यह ममता सरकार हर क्षेत्र में विफल सरकार है।

टिप्पणियां (0)