2 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल:
प्रदेश में बीएससी नर्सिंग की सीटें बढ़ने से इस साल विद्यार्थियों के लिए दाखिले के मौके बढ़े हैं, लेकिन सरकारी कॉलेजों में अवसर अब भी बेहद सीमित है। नर्सिंग की हर 100 सीटों में सिर्फ 14 सीट सरकारी कॉलेजों में उपलब्ध हैं। बीएससी नर्सिंग काउंसिलिंग शुरू हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 202 कॉलेजों में 11,819 सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें सरकारी कॉलेजों की हिस्सेदारी सिर्फ 1,630 सीटें यानी 13.8 प्रतिशत है, जबकि 10,189 सीटें यानी 86.2 प्रतिशत निजी कॉलेजों में हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग की अधिकृत सीट आवंटन सूची के अनुसार प्रदेश में बीएससी नर्सिंग कॉलेज इस वर्ष 189 से बढ़कर 202 और सीटों की संख्या 7,864 से बढ़कर 11,819 हो गई है। दो सत्रों में 3,955 सीटें बढ़ी हैं।

प्रदेश में सरकारी कालेज 21और निजी के 181 कॉलेज:

202 कॉलेजों में सिर्फ 21 सरकारी प्रदेश में बीएससी नर्सिंग के कुल हैं, जबकि 181 निजी कॉलेज हैं। सरकारी संस्थानों में सबसे ज्यादा 210 सीटें इंदौर के शासकीय नर्सिंग कॉलेज में हैं। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर के जेए अस्पताल, जबलपुर और रीवा के जीएम अस्पताल से जुड़े शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में 120-120 सीटें हैं। भोपाल स्थित बीएमएचआरसी में 40 सीटें निर्धारित हैं। निजी क्षेत्र के 181 कॉलेजों में कुल 10,189 सीटें हैं। इनमें भोपाल और इंदौर जिले के निजी कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध हैं। अधिकतर निजी कॉलेजों में 50 से 100 सीटें हैं।

Share