उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वायु सेवा का माइक्रो लाइट ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त:
प्रयागराज में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक माइक्रो लाइट प्रशिक्षण विमान इंजन फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि पायलटों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट एम-114 ने सुबह करीब 11:30 बजे बमरौली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी, जिसे ग्रुप कैप्टन जे.के. पांडे और ग्रुप कैप्टन प्रवीण अग्रवाल उड़ा रहे थे। विमान बमरौली से पाडिला एयरफील्ड होते हुए संगम का चक्कर लगाकर एयरफोर्स स्टेशन लौट रहा था, तभी दोपहर करीब 12:15 बजे अचानक उसका इंजन फेल हो गया और आसमान में उड़ता विमान डगमगाने लगा।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पायलटों ने माघ मेला क्षेत्र और घनी आबादी से दूर केपी कॉलेज के पास करीब 20 एकड़ में फैले तालाब की ओर विमान को मोड़ दिया और वहां आपात लैंडिंग कराई।
यदि विमान रिहायशी इलाके में गिरता तो भारी जनहानि हो सकती थी। तालाब में जलकुंभी और दलदल होने के कारण दोनों पायलट कुछ देर तक फंस गए, लेकिन आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद विमान को भी तालाब से बाहर निकाला। वायुसेना ने पूरे मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं l
इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें यह देखा जा सकता है कि विमान किस प्रकार लहराते हुए नीचे गिरा और कुछ ही सेकंड में तालाब में समा गया।
विमान का संतुलन बिगड़ने पर दोनों पायलटो ने इमरजेंसी पैराशूट से छलांग लगाई जबकि विमान सीधे जलकुंभी से भरे हुए तालाब में गिरा।
विमान के गिरते ही जोरदार धमाके के साथ काला धुआं उठने लगा ,जिससे वहां आसपास के रहने वाले लोगों में अफरातफरी का माहौल मच गया । यह हादसा मेला क्षेत्र से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर ही हुआ। जिससे प्रशासन अलर्ट हो गया।
तालाब जलकुंभी से भरा था, तालाब के दलदली इलाके में पायलटो के गिरने से स्थानीय मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पायलटो को बाहर निकाला । फिलहाल दोनों पायलट सुरक्षित है और अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
प्रयागराज में बड़ा हादसा टला ..वायु सेवा के एयरक्राफ्ट की आपात लैंडिंग*

TAGS:

Leave a Reply