8 September 2026:
Madhya Pradesh/ Bhopal/
बीयू में हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव फिलहाल आगे नहीं बढ़ाने पर विराम लगा दिया गया है । सोमवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में सदस्यों ने प्रस्तावित स्थान को लेकर असहमति जताई और इसे मंजूरी नहीं दी। सदस्यों ने कहा कि जिस जगह हेलीपैड प्रस्तावित है, वहां विश्वविद्यालय का स्पोर्ट्स ग्राउंड है। ऐसे में हेलीकॉप्टर की आवाजाही शुरू होने से खेल गतिविधियों के साथ शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हो सकता है। परिसर में विद्यार्थियों की पढ़ाई और खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध स्थान को किसी अन्य उपयोग में लेने से पहले उसके संभावित प्रभावों पर विचार किया जाना चाहिए।

अतिथि विद्वानों का मानदेय 500 से बढ़ाकर 750 रुपए प्रति पीरियडः

बैठक में अतिथि विद्वानों के मानदेय
को लेकर भी अहम निर्णय हुआ। अब उन्हें प्रति पीरियड 500 के बजाय 750 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि एक महीने में उन्हें अधिकतम 50 हजार रुपए तक ही मानदेय मिल सकेगा। इससे निर्धारित सीमा के भीतर अधिक पीरियड लेने वाले अतिथि विद्वानों को राहत मिलेगी। एमबीए, बीएड, बीपीएड और लॉ सहित अन्य पाठ्यक्रम संचालित करने वाले जिन कॉलेजों को पूर्व में शपथ पत्र लेकर सशर्त अनुमति दी गई थी, उनके दस्तावेजों की अब जांच होगी। इसके लिए एडी मथुरा प्रसाद, प्रो. रागिनी गोथलवाल और नीरज गोर की कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share